उत्तराखण्ड
केंद्र सरकार ने मसूरी पुनगर्ठन जल आपूर्ति योजना के लिए 56.46 करोड़ की दी स्वीकृति, मुख्यमंत्री ने किया आभार व्यक्त

मसूरी:– भारत सरकार ने उत्तराखण्ड राज्य को मसूरी शहर के लिए मसूरी पुनगर्ठन जल आपूर्ति योजना हेतु 56.46 करोड़ रूपये की विशेष सहायता अनुदान स्वीकृत किया है। इस योजना से मूसरी क्षेत्र के लोगों की पेयजल की समस्या का समाधान हो पाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी पुनर्गठन जल आपूर्ति योजना हेतु 56.46 करोड़ रूपये की विशेष सहायता अनुदान स्वीकृत किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया है। इस योजना से मसूरी क्षेत्र के लोगों की पेयजल की समस्या का समाधान हो पाएगा।



