उत्तराखण्ड

कम हुआ गौचर और चिन्यालीसौड़ का हेली किराया

देहरादून: देवभूमि में गौचर और चिन्यालीसौड़ के लिए चल रही हेली सेवाओं का किराया अब एक हजार रुपये कम हो गया है। आपको बता दें कि अब देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड से गौचर का किराया 3500 रुपये और सहस्रधारा से चिन्यालीसौड़ का किराया 2500 रुपये कर दिया गया है।

गौरतलब है कि प्रदेश में उड़ान योजना के तहत हेरिटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड चिन्यालीसौड़ व गौचर के लिए हेली सेवा को संचालित कर रहा है। सहस्रधारा से गौचर के लिए हेली सेवा सुबह सवा आठ बजे और दोपहर दो बजे चलती है। वहीं, गौचर से यह सेवा सुबह सवा नौ बजे और दोपहर 2.50 बजे सहस्रधारा के लिए आती है। इसी प्रकार सहस्रधारा से चिन्यालीसौड़ के लिए ये सेवा सुबह साढ़े नौ बजे और शाम साढ़े तीन बजे चलती है।

वहीं चिन्यालीसौड़ से सुबह 10.05 और शाम 4.05 बजे यह हेली सेवा सहस्रधारा के लिए रवाना होती है। पहले गौचर के लिए किराया 4500 रुपये और चिन्यालीसौड़ के लिए किराया 3500 रुपये था । इनमें अब हेरिटेज एविएशन ने एक हजार रुपये की कमी की है। हेरिटेज एविएशन के सीईओ रोहित माथुर ने बताया कि किराया कम करने से स्थानीय निवासियों और पर्यटक सस्ती हेली सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News