uttarakhandउत्तराखण्ड

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी पहुंचे आपदा प्रभावित इलाके में दिए निर्देश

देश के विभिन्न भागों में भारी वर्षा के कारण जनजीवन प्रभावित है गढ़वाल लोकसभा सीट से सांसद अनिल बलूनी जी ने आज लोकसभा क्षेत्र गढ़वाल के अंतर्गत रुद्रप्रयाग जिले का आज भ्रमण किया। सोनप्रयाग के निकट अतिवृष्टि – भूस्खलन के कारण बाधित यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। हमारा जिला एवं पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरफ एवं स्थानीय निवासियों द्वारा बचाव कार्य जारी है।

हमारी प्राथमिकता है कि प्रत्येक बहुमूल्य जीवन की रक्षा हो। मार्ग बाधित होने के कारण फंसे हुए श्रद्धालु एवं पर्यटकों को सुरक्षित निकाला जा सके। सरकार द्वारा सभी के भोजन, स्वास्थ्य और सुरक्षा की प्राथमिकता से चिंता की जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जिले के अधिकारियों के साथ मौके पर चर्चा की और राहत कार्यों की जानकारी ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News