उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार ने जारी किया 2024 का हॉलीडे कैलेंडर, ईगास-बग्वाल को भी हॉलीडे कैलेंडर में किया शामिल

उत्तराखंड:-  आने वाले नए साल 2024 के लिए शासन ने छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार सरकार ने कैलेंडर में ईगास-बग्वाल को भी शामिल किया है। सरकार ने कुल 29 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए हैं। यद्यपि, सचिवालय व विधानसभा समेत ऐसे कार्यालय, जहां पांच दिवसीय सप्ताह लागू है, वहां केवल 25 सार्वजनिक अवकाश ही अनुमन्य होंगे। इस बार तीन अवकाश रविवार और एक अवकाश शनिवार को पड़ रहा है। बैंक और कोषागार में केवल 23 अवकाश अनुमन्य होंगे। इसके अलावा दो निर्बंधित अवकाश भी रखे गए हैं। ऐसे में सामान्य कर्मचारियों को 31 और सचिवालय व विधानसभा वालों को 27 अवकाश प्राप्त होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सार्वजनिक अवकाश के लिए जारी सूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिलाधिकारी स्थानीय महत्व के दिनों में वर्ष में तीन अवकाश घोषित कर सकते हैं। स्थानीय अवकाश पर सचिवालय व विधानसभा खुले रहेंगे।

सार्वजनिक अवकाशों की सूची

*गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी

*महा शिवरात्रि – आठ मार्च

*होलिका दहन- 24 मार्च

*होली – 25 मार्च

*गुड फ्राइडे – 29 मार्च

*ईद-उल-फितर – 11 अप्रैल

* डा भीमराव आंबेडकर जन्मदिवस – 14 अप्रैल

* रामनवमी- 17 अप्रैल

*महावीर जन्मदिवस – 21 अप्रैल

* बुद्ध पूर्णिमा – 23 मई

*ईद उल अजहा- 17 जून

* हरेला – 16 जुलाई

*मोहर्रम – 17 जुलाई

* स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त

*रक्षा बंधन- 19 अगस्त

* जन्माष्टमी- 26 अगस्त सितंबर

* ईद उल मिलाद- 16 सितंबर

* महात्मा गांधी जन्मदिवस – 2 अक्टूबर

* दशहरा – 12 अक्टूबर

*महर्षि वाल्मीकि जन्मदिवस – 17 अक्टूबर

* दीपावली- एक नवंबर

* गोवद्र्धन पूजा – दो नवंबर

* ईगास-बग्वाल – 12 नवंबर

* गुरु नानक जन्मदिवस – 15 नवंबर

*क्रिसमस – 25 दिसंबर

सचिवालय व विधानसभा को छोड़ प्रदेश में इन दिनों रहेगा अवकाश

*गुरु गोविंद सिंह जन्मदिवस- 17 जनवरी

*चेटीचंद – नौ अप्रैल

*विश्वकर्मा पूजा – 17 सितंबर

*गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस- छह दिसंबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News