उत्तराखण्ड

UKSSSC पेपर लीक मामले में 30वीं गिरफ्तारी

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UKSSSC ) पेपर लीक मामले में STF ने बड़ी कार्रवाई की है, UKSSSC पेपर लीक मामले में STF ने एक और नकल माफिया को गिरफ्तार किया है। STF  ने आरोपी को गोवा से गिरफ्तार किया है, अब तक पेपर लीक मामले में ये 30वीं गिरफ्तारी है।

आरोपी उत्तर प्रदेश के नकल माफिया का गुर्गा है और गोवा में घूम रहा था, स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने माफिया और सौदागर के बीच की एक और कड़ी को जोड़ने में सफलता हासिल की है। इससे पहले गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद एसटीएफ को संदिग्ध की जानकारी के लिए गोवा भेजा गया था, जहां एसटीएफ ने अभियुक्त फिरोज हैदर को नॉर्थ गोवा में पणजी से गिरफ्तार किया।

See the source image

यह भी पढे़ें:- https://parvatsankalpnews.com/former-russian-president-mikhail-gorbachev-passes-away/

फिरोज हैदर लखनऊ के माफिया गिरोह का सदस्य था, जो परीक्षा प्रश्न पत्र लेकर अन्य के साथ हल्द्वानी आया और शशिकांत को उपलब्ध कराया था। गहन पूछताछ और साक्ष्यों से अभियुक्त का धामपुर जाना और वहा के नकल माफिया केंद्रपाल से संपर्क में होने की भी पुष्टि हुई है।

यह भी देखें:- https://www.facebook.com/parvatsankalpnews/videos/1143441906515741/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News