राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और इंसुलिन न देने के खिलाफ आम आदमी पार्टी डॉक्टर विंग और नेताओं ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली:-  तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और इंसुलिन न देने के खिलाफ आम आदमी पार्टी डॉक्टर विंग और नेताओं प्रदर्शन किया। आप डॉक्टर विंग ने भाजपा के खिलाफ जमकर की नारेबाजी और ‘जेल का जवाब वोट से’ देने के लिए लोगों को जागरूक किया।

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से आप उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा निष्पक्ष चुनाव से भाग रही है, तभी बिना सबूत और बरामदगी के दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल को जेल में रखा हुआ है। भाजपा बताए, मुख्यमंत्री की सेहत के साथ खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है और 23 दिन तक उन्हें इंसुलिन क्यों नहीं दी गई?।  आप उम्मीदवार ने कहा कि भाजपा जेल के अंदर अरविंद केजरीवाल की हत्या करने की कोशिश कर रही है, दिल्ली की जनता इसका जवाब वोट से देगी। केजरीवाल ने दिल्लीवालों को मुफ्त बिजली, पानी, शानदार स्वास्थ्य, शिक्षा, महिलाओं को बस में सफर समेत कई सुविधाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News