उत्तर प्रदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ आज 10,81,062 ग्रामीणों को देंगे घरौनी प्रमाणपत्र

सीएम योगी आदित्यनाथ आज स्वामित्व योजना के तहत 10,81,062 ग्रामीणों को डिजिटल माध्यम से उनके आवास का मालिकाना हक दिलाने वाला ग्रामीण आवासीय अभिलेख घरौनी प्रमाणपत्र सौंपेंगे। घरौनी प्रमाणपत्र मिलने से ग्रामीणों को बैंकों से लोन प्राप्त करना आसान हो जाएगा। अन्य आवश्यक सेवाओं को हासिल करने में भी घरौनी के दस्तावेज उनके काम आ सकेंगे। राज्य सरकार स्वामित्व योजना के तहत सभी 75 जिलों में घरौनियां तैयार किए जाने का काम बड़ी तेजी से कर रही है।

1,10,313 ग्रामों को किया गया चिह्नित

 

अभिलेखों को तैयार करने के लिए 1,10,313 ग्रामों को चिह्नित किया गया है। स्वामित्व योजना के तहत 20 जून तक प्रदेश के कुल 68641 ग्रामों में ड्रोन सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। 23287 ग्रामों में कुल 3428305 घरौनियां तैयार हो चुकी हैं। स्वामित्व का अभिलेख बन जाने पर न्यायालय में चल रहे विवादों का निस्तारण जल्द होगा। राज्य सरकार स्वामित्व योजना के तहत प्रदेश में 23 दिसंबर 2021 तक 5 चरणों में कुल 15940 ग्रामों में 23,47,243 घरौनियों का वितरण कर चुकी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button