मनोरंजन

‘स्मार्ट लोग प्यार करते हैं और बेवकूफ शादी’ : राम गोपाल वर्मा

नई दिल्ली : साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता धनुष अपनी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत से अलग हो गए हैं। सोमवार को धनुष और ऐश्वर्या ने एक साथ सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर खुद के अलग होने की घोषणा की। इसके बाद से कई फिल्मी सितारे और इनके फैंस काफी हैरान हैं। वहीं धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के अलग होने की घोषणा के बाद मशहूर निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने बिना किसी का नाम लिए सोशल मीडिया पर शादी और तलाक को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। अपने ट्वीट्स में राम गोपाल वर्मा ने शादी को खराब बताया है। साथ ही कहा है कि स्मार्ट लोग प्यार करते हैं और मुर्ख शादी करते हैं। राम गोपाल वर्मा ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, ‘युवाओं को शादी के खतरों के बारे में चेतावनी देने के लिए ‘स्टार तलाक’ अच्छे ट्रेंडसेटर हैं।’

अपने दूसरे ट्वीट में राम गोपाल वर्मा ने लिखा, ‘शादी से तेज प्यार की कोई हत्या नहीं…..खुशी का राज है प्यार करते रहना जब तक है और फिर शादी नाम की जेल में जाने के बजाय आगे बढ़ना।’ राम गोपाल वर्मा ने आगे लिखा, ‘एक शादी में प्यार कम दिनों तक रहता है, जिस दिन वह इसे मनाते हैं, जो कि 3 से 5 दिन है’। राम गोपाल वर्मा का मानना है कि स्मार्ट लोग प्यार करते हैं और मुर्ख शादी करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News