उत्तराखण्ड

गढ़वाल के नए कमिश्नर के रूप में विनय शंकर पांडे ने संभाला आज से अपना कार्यभार

गढ़वाल के नए कमिश्नर के रूप में विनय शंकर पांडे ने अपना कार्यभार आज ग्रहण कर लिया है जो मौजूदा समय में प्रदेश के मुख्यमंत्री के सचिव भी हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता प्रदेश में चल रही चार धाम यात्रा और कल से शुरू होने वाली कावड़ यात्रा है।  उन्होने कहा की इसके साथ बरसात का मौसम चल रहा है, तो कोई भी राजमार्ग बंद ना हों, ये मुख्य प्राथमिकता रहेगी। उन्होने आगे बताया कि ऐसे मौसम में कहीं पर किसी को राशन और स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो उसका भी निदान करने के लिए प्राथमिकता तय की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कल से कावड़ यात्रा शुरू हो रही है और 10 दिन तक चलने वाली इस यात्रा में बीते वर्ष चार करोड़ से ज्यादा लोग आए थे इस वर्ष भी ज्यादा से ज्यादा लोग आने की संभावना है, वह लोग यहां से अच्छा अनुभव लेकर वापस जाएं यह हमारी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की व्यवस्थाओं को देखने के लिए वह खुद हरिद्वार का दौरा करेंगे और वहां पर विकास कार्यों का जायजा लेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में राज्य और केंद्र दोनों की कई योजनाएं चल रही हैं और उनकी प्राथमिकता है कि यह सभी योजनाएं लोगों तक पहुंचे और इसका लाभ लोगों को मिल सके क्योंकि यही मुख्यमंत्री का सपना भी है।

उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश में किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार ना हो इसको भी सुनिश्चित किया जाएगा।  उन्होंने तो पूरी जानकारी देते हुए बताया कि कमिश्नरी मुख्यालय पौड़ी में है और महीने के हफ्ते से 10 दिन वो पौड़ी में ही बैठेंगे ताकि पहाड़ के लोगों को किसी तरह की समस्या ना हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News