उत्तराखण्ड

तबाही का मंजर: धारचूला के खोतिला में बादल फटने से मची तबाही

भारत नेपाल सीमा का निर्धारण करने वाली काली नदी में बीती रात अचानक पानी बढ़ गया जिसकी वजह से धारचूला और उसके आसपास के गांवों में बसे लोगों के घर जलभर गया और कई मकान ढहकर नदी में समा गए। मिली जानकारी के मुताबिक काली नदी में पहाड़ी से टूटकर एक बड़ा बोल्डर आ गिरा था।

जिस वजह से पानी का बहाव रुक गया, और नदी में बोल्डर के पीछे की ओर पानी इक्कठा होने लगा, कुछ समय बाद जब बोल्डर पर प्रेशर पड़ा तो बोल्डर हट गया और इक्कठा हुआ पानी बाढ़ में तब्दील हो गया, जलस्तर बढ़ने से तेज रफ़्तार और भारी मात्रा में नदी का पानी बहने लगा जिसकी वजह से काली नदी के किनारे बसे गांवों के घरों को खासा नुकसान हुआ है।

धारचूला के ग्वालगांव में तबाही का मंजर नजर आ रहा है हर जगह मलबा भर गया है गाड़िया मोटरसाइकिल मलबे में दब गई। नेपाल के खोतिला गांव में भी नदी के बढ़े हुए जलस्तर से आपदा आ गयी इमारतें  नदी में समा गयीं। फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button