उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में होगी आज कैबिनेट की बैठक, इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर, विधानसभा सत्र 6 सितंबर से होने की संभावना

देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज राज्य सचिवालय में धामी कैबिनेट की बैठक होगी। कैबिनेट बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है। विधानसभा सत्र छह सितंबर से होने की संभावना है। साथ ही कैबिनेट बैठक में सर्विस सेक्टर नीति पर मुहर लग सकती है। नीति में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई अहम प्रावधान प्रस्तावित हैं।

इसमें उद्यान विभाग सेब नीति के प्रस्ताव को भी बैठक में ला सकता है। बैठक में आवास, वन, शहरी विकास, राजस्व, स्वास्थ्य व शिक्षा से संबंधित कई अन्य प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है। विधानसभा सत्र छह सितंबर से होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News