uttarakhandउत्तराखण्ड

सीएम धामी की मौजूदगी में डॉ. नित्यानंद हिमालयन रिसर्च एंड स्टडी सेंटर की हुई शुरुआत

उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉक्टर नित्यानंद स्वामी की स्मृति में दून विश्वविद्यालय में डॉ. नित्यानंद हिमालयन रिसर्च एंड स्टडी सेंटर का मुख्यमंत्री द्वारा आज लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से बुद्धिजीवियों ने शिरकत की इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गठन व हिमालय पर शोध में नित्यानंद स्वामी की अहम भूमिका रही है उन्होंने अपने आप को पूरी तरह उत्तराखंड के लिए समर्पित कर दिया था आज उनके नाम पर इस शोध संस्थान अनावरण हुआ है ये उनको सच्ची श्रद्धांजलि है।

वहीं दून  विश्वविद्यालय की कुलपति सुरेखा डंगवाल ने कहा कि आज हमारे विश्वविद्यालय के  लिए आज एक बहुत ही बड़ा दिन है और उसका सबसे बड़ा कारण है हम लोगों ने उत्साह के साथ इस को मनाया कि डॉक्टर नित्यानंद की स्मृति में जो हिमालयन शोध एवं अध्ययन केंद्र का लोकार्पण किया ये नित्यानंद स्वामी को हमारी तरफ से श्रद्धांजलि है, इस शोध केंद्र में एक  बहुत बड़ा ऑडिटोरियम , क्लास रूम्स व हिमालय म्यूजियम के लिए स्थान है  और इसके साथ ही इस शोध केंद्र में  महिला वैज्ञानिकों को बढ़ावा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News