उत्तराखण्ड

स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्तराखंड को मिला JRD टाटा मेमोरियल अवार्ड, डॉ. धन सिंह रावत ने प्राप्त किया सम्मान

नई दिल्ली:- उत्तराखंड को 42 विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांक में बेहतर प्रदर्शन के लिए टाटा मेमोरियल पुरस्कार दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने प्रदेश की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार के मिलने से स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों का मनोबल बढ़ाने के साथ ही उनमें एक नई ऊर्जा का संचार भी होगा, जिससे भविष्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य में और बेहतर कार्य किए जा सकेंगे।

नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं से जनमानस को स्वास्थ्य लाभ दे रही है। इसके फलस्वरूप उत्तराखंड को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है। पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत को स्मृति चिन्ह के साथ ही पांच लाख का चेक सौंपा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News