uttarakhandउत्तराखण्ड

एसएसपी देहरादून की सख्ती से अमरीक गैंग पर दून पुलिस का कसता शिकंजा

राजपुर :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को धोखाधड़ी के अपराधों में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में थाना राजपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0- 76/24 धारा 420/406/467/468/471/120(b) आईपीसी बनाम संजीव कुमार, संजय गुप्ता आदि जिसमें अभियुक्तों द्वारा वादी श्री गोविंद सिंह पुंडीर को भूमि विक्रय करने के एवज में धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपए हड़प लिए गए थे तथा अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही अभियुक्तगण लगातार फरार चल रहा थे, जिनके विरुद्ध पूर्व में मा0 न्यायालय से गैर जमानती वारेंट प्राप्त कर गिरफ्तारी के प्रयास किए गए, परंतु अभियुक्तों के लगातार फरार रहने पर पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध 82 सीआरपीसी की कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय से आदेश प्राप्त करते हुऐ दिनाँक 28/07/24 को अभियुक्त संजीव कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी 588 दुर्गा गार्डन जगाधरी रोड ,हाल पता अगर विहार कॉलोनी जगाधरी जनपद यमुनानगर हरियाणा व अभियुक्त संजय गुप्ता पुत्र राकेश कुमार निवासी चोरिया गली जगाधरी शहर हाल, पता अमर विहार कॉलोनी जगाधरी शहर जनपद यमुनानगर हरियाणा के आवास पर नोटिस तामीली कि कार्यवाही की गयी।

नोटिस तामीली के दौरान माननीय न्यायालय से प्राप्त 82 सीआरपीसी के नोटिस को दो गवाहों के समक्ष अभियुक्तों के उपरोक्त आवासों में ऊंची मुनादी कराई गई तथा अभियुक्तों के मकानों के मुख्य गेट सहित मोहल्ले के मुख्य-मुख्य स्थानों व चौराहों पर धारा 82 सीआरपीसी की उद्घोषणा चस्पा की गई। दौराने मुनादी अभियुक्त संजय गुप्ता व संजीव कुमार को दिनांक 28/07/2024 तक माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने तथा ऐसा न करने पर माननीय न्यायालय की आदेशानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करने संबंधी उद्घोषणा की गई।

अभियुक्तों के निर्धारित अवधि में मा० न्यायालय के समक्ष पेश न होने पर पुलिस द्वारा दिनाँक – 03/09/24 को दोनों अभियुक्तो संजय गुप्ता पुत्र राकेश कुमार तथा संजीव कुमार पुत्र मुकेश कुमार के विरुद्ध माननीय न्यायालय से 83 सीआरपीसी के तहत कुर्की वारंट प्राप्त किया गया, जल्द ही अभियुक्तो की संपत्ति की कुर्की की जाएगी।

उक्त अभियोग में पुलिस टीम द्वारा फरार अभियुक्तों के पुत्रो सहित कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही प्रकाश में आये एक अन्य अभियुक्त रणवीर को भी वारंट बी पर देहरादून लाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News