राष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश

गुरुद्वारा सिंह सभा सपरून में श्रद्धाभाव से मनाया गया खालसा सृजना दिवस, अखंड पाठ साहिब के भोग और कीर्तन दरबार का आयोजन

सोलन:-  गुरुद्वारा सिंह सभा सपरून में खालसा सृजना दिवस श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। वहीं कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इसमें रागी जत्थों सहित विशेष रूप से जगाधरी से आए भाई भूपेंद्र सिंह ने कीर्तन और गुरुबचनों से संगत को निहाल किया। साथ ही संगतों को खालसा सृजना दिवस के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि आज के दिन श्री गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की सृजना की थी। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में विशेष रूप से दस्तार बंदी यानी पगड़ी बंधने का कार्यक्रम भी हुआ।

गुरुद्वारे के अध्यक्ष अमरप्रीत ने बताया कि गुरुद्वारा सिंह सभा सपरून में रविवार को खालसा सृजन दिवस मनाया गया। इसमें विशेष रूप से कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह सभी को आपसी भाईचारे प्रेम और कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन सिख पंथ की स्थापना की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News