हिमाचल प्रदेश

HRTC की बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से बची बाल-बाल

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार लाहौल के दालंग में हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। अनियंत्रित होने के बाद बस का आधा हिस्सा सड़क से बाहर खाई के ऊपर लटक गया।

इससे बस में सवार करीब 35 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसा मंगलवार दोपहर के करीब हुआ और बस रिकांगपिओ बाया कुल्लू से केलांग की तरफ आ रही थी। बताया जा रहा है कि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। प्रांरभिक जानकारी के अनुसार ब्रेक फेल होना बस के अनियंत्रित होने का कारण है। बस सुबह 8:30 बजे कुल्लू से निकली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News