उत्तराखण्ड

वन नेशन वन इलेक्शन का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, कहा इस तरह की व्यवस्था देशभर में लागू होनी चाहिए

देहरादून:-  वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन की व्यवस्था देशभर में लागू होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अध्यक्षता में गठित कमेटी की पहल का उन्होंने स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने वन नेशन वन इलेक्शन की जो अवधारणा दी है, इसका हम स्वागत करते हैं। देश में यह व्यवस्था लागू होनी चाहिए।

कहा, प्रधानमंत्री की हमेशा देश को विकास की ओर ले जाने और एक भारत-श्रेष्ठ भारत की सोच है। दुनिया का नेतृत्व भारत करे, उस दिशा में उनकी वन नेशन वन इलेक्शन की अवधारणा देश को उन्नति की ओर ले जाने वाली है। इसके लिए उन्होंने रामनाथ कोविंद जैसे अनुभवी व्यक्ति को समिति का अध्यक्ष बनाया है। कोविंद राष्ट्रपति रहे हैं। उनका इस पद को स्वीकार करना, बहुत बड़ी बात है। हम इसका स्वागत करते हैं। कहा, इस तरह की व्यवस्था देशभर में लागू होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News