उत्तराखण्ड

डीएम देहरादून  ने दिए निर्देश, भारी बारिश के चलते कल बंद रहेंगे सभी स्कूल

डीएम देहरादून के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. मुकुल कुमार सती ने भारी बारिश के चलते सोमवार को सभी शिक्षण संस्थान बंद करने के सभी स्कूलों को दिए निर्देश।

संबंधित प्रधानाचार्य राoइoकाo राoउoमाoवि0,राo प्राo विo,रा0 जूनियर, अशासकीय शासकीय विदयालय (जूनियर /माध्यमिक )/ निजी विदयालय / आंगनवाडी केंद्र/मदरसे को निर्देशित किया जाता है की ज़िला अधिकारी देहरादून द्वारा मुझे यह कहने के निर्देश प्राप्त हुए है कि भारी वर्षा एवं छात्र छात्राओ के सुरक्षा के दृष्टिगत कल दिनांक 05-09-2022 को मसूरी क्षेत्र, देहरादून नगर क्षेत्र, सहस्त्रधारा क्षेत्र,मालदेवता क्षेत्र अंतर्गत संबंधित शिक्षण संस्थान पूर्णतः बंद रहेंगे.. अतः उक्त के क्रम में संबंधित संस्थाध्यक्षो को निर्देशित किया जाता है की उक्त आदेश का कड़ाई के साथ अनुपालन करना सुनिश्चित करें. *साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी / उप शिक्षा अधिकारी रायपुर, सहसपुर को इस निर्देश के साथ कि आप भी अपने स्तर से अपने अधीनस्थ संबंधित क्षेत्र अंतर्गत विदयालयो को अवगत कराना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News