राष्ट्रीय

भाभी जी घर पर हैं सीरियल में मलखान का किरदार निभाने वाले दीपेश भान अब नहीं रहे हमारे बीच

भाभी जी घर पर हैं सीरियल से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले मलखान का किरदार निभाने वाले दीपेश भान अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। दीपेश के निधन की खबर की पुष्टि शो के असिस्टेंट डायरेक्टर अभिनीत ने की है। शुक्रवार को क्रिकेट खेलते हुए दीपेश भान अचानक गिर पड़े थे और अस्पताल में अभिनेता ने दम तोड़ दिया। अभी उनकी मौत की वजह सामने नहीं आ सकी है। बेहद यंग उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए दीपेश भान के निधन से हर कोई स्तब्ध है। अभिनेता की फैमिली का भी बुरा हाल है। एक्टर अपने पीछे सालभर का बेटा और पत्नी छोड़ गए हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News