राष्ट्रीय

बॉलीवुड इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका, दिग्गज गीतकार देव कोहली नहीं रहे हमारे बीच, 100 से ज्यादा फिल्मों के लिए लिख चुके है सुपरहिट गाने

आज बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार देव कोहली का निधन हो गया है। 82 वर्ष की उम्र में देव ने अपनी अंतिम सांस ली। अपने करियर के दौरान उन्होंने मैंने प्यार किया, बाजीगर, जुड़वा 2, मुसाफिर, शूट आउट एट लोखंडवाला, टैक्सी नंबर 911 जैसी 100 से अधिक हिट फिल्मों के लिए गाने लिखे। देव ने अनु मलिक, राम लक्ष्मण, आनंद राज अनाद, आनंद मिलिंद और जैसे संगीत निर्देशकों के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया।

देव कोहली ने अपने करियर के दौरान 100 से भी ज्यादा फिल्मों के लिए सुपरहिट गाने लिखे थे। उन्होंने सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के ‘आजा शाम होने आई’, जैसे बेहतरीन गाने लिखे थे। बता दें कि अंतिम दर्शनों के लिए उनका पार्थिव शरीर उनके मुंबई के लोखंडवाला के घर पर दोपहर 2 बजे से रखा जाएगा। वहीं, उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई के ओशिवरा श्मशान गृह में किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News