उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में कांग्रेस में हलचल, 3 बड़े नेताओं ने छोड़ी पार्टी, हरक सिंह रावत के घर हुई बैठक

उत्तराखंड कांग्रेस के तीन सीनियर नेताओं ने सोमवार को इस्तीफा देते हुए दिल्ली में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया, आप उत्तराखंड संयोजक जोत सिंह बिष्ट ने बताया कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेन्द्र प्रसाद रतूड़ी, प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कमलेश रमन और सोशल मीडिया सलाहकार कुलदीप चौधरी ने दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर लिया।

इन नेताओं के इस्तीफे की खबर के बाद उत्तराखंड विधानसभा में पूर्व प्रतिपक्ष नेता प्रीतम सिंह और खाटिमा विधायक भवन चंद्र कापड़ी समेत राज्य के नेताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के आवास पर बैठक की और पार्टी के प्रति अपनी चिंताओं से उन्हें अवगत कराया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News