uttarakhandउत्तराखण्ड

लोकसभा चुनाव से पहला कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस के दिग्गज नेता नारायण राठवा भाजपा में हुए शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के मौजूदा राज्यसभा सदस्य और यूपीए सरकार में पूर्व रेल राज्य मंत्री नारायण राठवा अहमदाबाद ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। वो अपने बेटे संग्राम सिंह के साथ आज भाजपा में शामिल हुए।  गुजरात भाजपा प्रमुख सी आर पाटिल ने यहां पार्टी के राज्य मुख्यालय ‘कमलम’ में राठवा और अन्य को भगवा स्कार्फ और टोपी देकर पार्टी में शामिल किया।

नारायण राठवा उन कांग्रेस नेताओं में से हैं, जिनका राज्यसभा टर्म इस बार पूरा हो रहा है। वो साल 2004 में छोटा उदेपुर लोकसभा सीट से जीते थे। वो इस सीट से पांच बार सांसद रह चुके हैं। इस सीट पर सबसे पहले उन्होंने 1989 में जीत दर्ज की थी। हालांकि, साल 2009 और 2014 उन्हें दो बार हार का सामना करना पड़ा।

नेता राठवा का राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल इस साल अप्रैल में समाप्त हो जाएगा। वह पांच बार लोकसभा के लिए चुने गए। राठवा के बेटे संग्रामसिंह ने 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जनजाति (एसटी)-आरक्षित छोटा उदेपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, लेकिन असफल रहे। राठवा 2004 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार में रेल राज्य मंत्री थे और 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रामसिंह राठवा से हार गए थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News