उत्तराखण्डजनसमस्या

पहल: भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड 1064 एप का शुभारम्भ

देहरादून: सी.एम धामी ने आज शुक्रवार को सेक्रेट्रियेट में विजिलेंस विभाग द्वारा द्वारा निर्मित एप भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड. 1064 का शुभारम्भ किया। सी.एम ने कहा कि इस एप का क्रियान्वयन मजबूती से किया जाय। सी.एम ने कहा एप पर जो भी शिकायते आती हैं उनका जल्द निस्तारण किया जाय।उन्होंने कहा कि यदि किसी शिकायतकर्ता की शिकायत विजिलेंस से संबंधित नहीं है तो उसे सीएम हेल्पलाईन एवं संबंधित विभाग को भेजा जाय साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाय कि शिकायतकर्ता द्वारा जो शिकायत की गई है उसके स्टेटस अपडेट की पूरी जानकारी उन्हें मिले।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सतर्कता विभाग के दो इन्सपेक्टर को विवेचना करने के लिए टेबलेट भी प्रदान किये। सतर्कता विभाग के अन्य कार्मिकों को भी विवेचना के लिए टेबलेट दिये जायेंगे।सी.एम धामी ने कहा कि भ्रष्टाचारियों पर सख्त कारवाई की जाय। सी.एम धामी ने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के सिद्धान्त पर कार्य किये जाय। वहीं निदेशक सतर्कता अमित सिन्हा ने जानकारी दी कि 1064 नम्बर पर एप के माध्यम से एवं फोन से कोई भी व्यक्ति शिकायत कर सकता है। यह नम्बर भारत सरकार से प्राप्त है। एप के माध्यम से प्रत्येक शिकायत रजिस्टर होगी जिसका पूरा डाटा सुरक्षित रखा जायेगा। शिकायतकर्ता की पूरी गोपनीयता रखी जायेगी। यह एप हिन्दी एवं अंग्रेजी दानों भाषाओं में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News