bihar

सीएम ने 117 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, यातायात और मानव तस्करी पर कड़ी नजर रखने का है उद्देश्य

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को 01 अणे मार्ग से सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और मानव व्यापार निषेध के सुदृढ़ीकरण के लिए 117 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस वाहनों के लोकार्पण के पूर्व उनका निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उनकी कार्य प्रणाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। कार्यक्रम की शुरुआत में अपर पुलिस महानिदेशक यातायात सुधांशु कुमार ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधान पार्षद ललन सर्राफ, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, पुलिस महानिदेशक आरएस भट्टी, गृह विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी, अपर पुलिस महानिदेशक, स्पेशल ब्रांच सुनील कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात सुधांशु कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, बजट पारसनाथ, परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News