उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के छात्र छात्राओं का इंतजार अब समाप्त हो गयी है, आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। हाईस्कूल में कुल 89.78 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए। इनमें 86.64% बालक और 93.34% बालिकाएं हैं। 10वीं में सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने 98.33 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। दूसरे नंबर पर 97.83 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से दो टॉपर रहे। कानपुर देहात के कुशाग्र पांडेय और अयोध्या की मिस्खत नूर रहीं। तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से तीन टॉपर रहे। इसमें मथुरा के कृष्णा झा, पीलीभीत के अर्पित गंगवार, सुल्तानपुर की श्रेयसी सिंह और अयोध्या के आंशिक दुबे हैं। इन सभी को 97.67 प्रतिशत अंक मिले हैं।

12वीं में 75.52 प्रतिशत रिजल्ट रहा। इसमें 69.54% बालकों और 83 प्रतिशत बालिकाओं का परिणाम रहा। इंटरमीडिएट में 97.80 प्रतिशत अंकों के साथ शुभ छापरा ने टॉप किया। शुभ महोबा के रहने वाले हैं। दूसरे नंबर संयुक्त रूप से दो टॉपर रहे। इसमें 97.20 प्रतिशत अंकों के साथ पीलीभीत के शुभम गंगवार हैं। शुभम को प्रतिशत अंक मिले। तीसरे नंबर पर इटावा की अनामिका रहीं। अनामिका को 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।
आंकड़ों को देखें तो इस बार भी बेटियों का जलवा देखने को मिला है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में ही छात्रों के मुकाबले छात्राओं ने ज्यादा सफलता हासिल की है। हाईस्कूल में 93 तो इंटरमीडिएट में 83 प्रतिशत छात्राओं को मिली सफलता
यूपी बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बार हाईस्कूल में कुल 89.78 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। इनमें 93.34% छात्राएं हैं, जबकि 86.64% छात्र हैं। वहीं, इंटरमीडिएट में कुल 75.52 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की है। इसमें 83 प्रतिशत छात्राएं हैं, जबकि 69.34% छात्र हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News