उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया लता मंगेश्कर चौक का लोकार्पण

अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लता मंगेश्कर चौक का लोकार्पण किया। इस मौके पर उनके साथ केन्द्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी सहित कई मंत्री व नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीणा निर्माता राम सुतार से भी मुलाकात की। इसके बाद वह रामकथा पार्क के लिए रवाना हो गए। लोकार्पण समारोह में लता मंगेशकर के भतीजे व बहू भी मौजूद रहे।

अब से रामनगरी का नयाघाट बंधा चौराहा अब लता मंगेशकर चौराहा के नाम से जाना जाएगा। मुख्य कार्यक्रम स्थल रामकथा पार्क में लता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना वीडियो संदेश देंगे।इसके बाद लता के भतीजे आदिनाथ मंगेशकर व बहू कृष्णा मंगेशकर का स्वागत होगा। कार्यक्रम के क्रम में लता के भजनों की प्रस्तुति प्रख्यात गायिका सावनी रविंद्र महाराष्ट्र द्वारा दी जाएगी। लता मंगेशकर चौक के निर्माण को दर्शाती एक लघु फिल्म भी दिखाई जाएगी।

 

समारोह में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास व प्रदेश सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, सांसद लल्लू सिंह, नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सहित कुछ चुनिंदा संत-धर्माचार्य मौजूद हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News