उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर दी बधाई

उत्तर प्रदेश:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिष्ठित सम्मान सूरीनाम की जनता व सरकार का भारत के प्रति विशेष प्रेम और विश्वास को प्रकट करता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ग्रांड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द यलो स्टार’ से विभूषित होने की हार्दिक बधाई!

यह प्रतिष्ठित सम्मान सूरीनाम की जनता व सरकार का भारत के प्रति विशेष प्रेम और विश्वास को प्रकट करता है।  यह गौरवपूर्ण उपलब्धि दोनों देशों के मध्य सदियों से स्थापित भ्रातृत्व संबंधों को और अधिक समृद्ध व सशक्त करने में सहायक होगी।  सभी भारत वासियों को हार्दिक बधाई!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News