उत्तर प्रदेश

नुपुर शर्मा मामले में हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर कार्रवाई जारी, 357 हुए गिरफ्तार

नुपुर शर्मा मामले में पैगंबर मोहम्मद साहब पर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के खिलाफ 10 जून प्रदेश के विभिन्न जिलों में हिंसक प्रदर्शन के आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने आज सुबह तक 357 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

एडीजी, कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया, ”10 जून को जुमे की नमाज के बाद हुए हिंसक प्रदर्शनों के मामले में प्रदेश में आज सुबह तक 357 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें प्रयागराज में 97, सहारनपुर में 85, हाथरस में 55, फिरोजाबाद में 20 और अंबेडकरनगर में 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामल में 13 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।” वहीं मुरादाबाद जिला प्रशासन ने जिले में लागू धारा 144 को तीन जुलाई तक बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़ें:-https://parvatsankalpnews.com/chief-minister-bowed-down-remembering-the-contribution-of-lord-birsa-munda-ji-in-the-freedom-struggle/

यह भी देखें:-https://www.youtube.com/watch?v=KWU8kp1v40M

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News