उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल लेंगे विधायक की शपथ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को विधायक की शपथ लेंगे ।इसके लिए शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू कर दी गई हैं , 13 जून को दोपहर 1 बजे सीएम लेंगे शपथ ,विधानसभा स्थित स्व. प्रकाश पंत भवन के सभागार में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी चल रही है। चंपावत उपचुनाव में 55 हजार से अधिक मतों के अंतर से रिकॉर्ड जीत के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू हो गई है।

हालांकि अधिकारिक तौर पर शपथ की तारीख तय होनी बाकी है। विधानसभा सचिवालय की ओर से शपथ ग्रहण की तैयारी की जा रही है विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की ओर से मुख्यमंत्री को विधानसभा सदस्य पद की शपथ दिलाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News