uttarakhandउत्तराखण्ड

होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं

देहरादून :- उत्तराखंड में नागरिक होमगार्ड सुबह नागरिक सुरक्षा के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महत्वपूर्ण घोषणा की है। आज के दिन उत्तराखंड होम गार्ड्स ने अपना मोटरसाइकिल दस्ता भी तैयार कर प्रदर्शित किया साथी एक विशेष मोबाइल ऐप को भी लांच किया जिससे होमगार्ड मानसिक तनाव हुआ ड्यूटी के समय आने वाली परेशानियों के बाबत जानकारी ले सकेंगे।

उत्तराखण्ड राज्य के 10 जनपदों यथा ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़, चम्पावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रूद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी में होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की एक-एक महिला प्लाटून (कुल संख्या 330) महिला होमगार्ड्स के पदों पर भर्ती होगी।

उत्तराखण्ड राज्य में एक जनपद से दूसरे जनपद की अन्तर्जनपदीय ड्यूटी तथा राज्य की सीमा के अन्तर्गत निर्वाचन ड्यूटी एवं रैतिक परेड में तैनात होने वाले होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को रू० 180/- प्रतिदिन प्रतिहोमगार्ड भोजन भत्ता प्रदान किये जाने की घोषणा की है।

होमगार्ड्स ड्यूटी के 24 घण्टे के भीतर घायल / बीमार होने वाले होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को पूरे सेवाकाल में चिकित्सालय में भर्ती होने पर अधिकतम 06 माह तक ड्यूटी भत्ता प्रदान किये जाने की घोषणा की है।

अवैतनिक प्लाटून कमाण्डर के मानदेय में रू० 1000/- से रू0 1500/- प्रतिमाह, अवैतनिक सहायक कम्पनी कमाण्डर के मानदेय में रू0 1200/- से रू० 2000/- प्रतिमाह तथा अवैतनिक कम्पनी कमाण्डर के मानदेय में रू0 1500/- से रू0 2500/- की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News