उत्तराखण्डविशेष

मुख्यमंत्री धामी ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, प्रदेश में खुलेंगे 1 लाख पॉलीहाउस, बढ़ेगा रोजगार

धामी सरकार उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में कार्य कर रही है। जहां राज्य के किसान हर्बल खेती, सब्जियों, फूलों के माध्यम से अच्छा मुनाफा कमा रही है तो वहीं मुख्यमंत्री धामी के कार्यकाल में किसानों को खेती से जुड़ी नई तकनीकों के बारे में भी समय समय पर अवगत किया जा रहा है, जिससे किसान अपने खेतों के प्रयोग में ला सके और उत्तराखंड में रोजगार का एक नया माध्यम उत्पन्न हो।

मुख्यमंत्री धामी पर्वतीय खेती को लेकर अनेक निर्णय ले चुके है जो सफल होते हुए भी नजर आ रहे है, एक जिला दो उत्पाद, मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने किसानों की आय में बढ़ोत्तरी के लिए बड़ा कदम उठाया है इसके तहत सरकार की योजना एक लाख से अधिक किसानों को पॉलीहाउस के माध्यम से रोजगार देने की है। धामी सरकार ने इस योजना को लागू करने के लिए 304 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने पॉली हाउस को लेकर बड़ा फैसला किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News