राष्ट्रीय

गोवा में मिग 29के लड़ाकू विमान हुआ क्रैश

इस वक्त की बड़ी खबर गोवा में एक मिग 29के लड़ाकू विमान क्रैश हुआ है। गोवा तट पर नियमित उड़ान के दौरान यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पायलट बाहर निकलने में कामयाब हो गया, जिससे उसकी जान बच गई।

भारतीय नौसेना ने इस मामले में जांच के आदेश जारी कर दिए हैं, अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब तकनीकी खराबी आने के बाद विमान वापस बेस लौट रहा था।रूस की मिकोयांग कंपनी द्वारा निर्मित मिग-29 विमान भारतीय सेना में अहम भूमिका निभाता रहा है। वायुसेना में इसकी संख्या 70 के करीब है। वायुसेना के साथ-साथ भारतीय नौसेना भी इस विमान का इस्तेमाल करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News