uttarakhandउत्तराखण्ड
सिलक्यारा पहुंची आठ वैज्ञानिक संस्थाओं की टीम, निरीक्षण कर जांच की कार्रवाई शुरू

सिलक्यारा सुरंग में हुए भूस्खलन के अध्ययन एवं कारणों की जाँच के लिए निदेशक उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की अध्यक्षता में गठित समिति में शामिल विशेषज्ञों ने स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। जाँच दल द्वारा सुरंग एवं ऊपर की पहाड़ी का सर्वेक्षण किया जा रहा है।
विशेषज्ञों में यूएसडीएमए के निदेशक डॉ. शांतनु सरकार, वाडिया इंस्टिट्यूट ऑफ हिमालय के वैज्ञानिक डॉ. खइंग शिंग ल्युरई, जीएसआई के वैज्ञानिक सुनील कुमार यादव, वरिष्ठ वैज्ञानिक सीबीआरआई कौशिल पंडित, उपनिदेशक भूतत्व एवं खनिजकर्म जी.डी प्रसाद और भूवैज्ञानिक तनड्रिला सरकार शामिल हैं।




