uttarakhandउत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी बनीं उत्तर प्रदेश संचार विभाग की समन्वयक

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी को लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश संचार विभाग का समन्वयक नियुक्त किये जाने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि जिस तरह से गरिमा दसौनी उत्तराखण्ड में भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ मुखरता से लड़ाई लड़ती है, उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी जोरदार ढंग से कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियों एवं भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का काम करेंगी और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती के लिए योगदान देंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News