राष्ट्रीय

अग्निपथ योजना के तहत नेवी में अग्निवीर भर्ती की प्रक्रिया हुई शुरू, ऐसे करें आवेदन

नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। अग्निपथ स्कीम के तहत इंडियन नेवी में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू हो गई है ।

यह करें आवेदन

वहीं इच्छुक उम्मीदवार joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इंडियन नेवी में अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर एसएसआर और अग्निवीर एमआर के पदों पर भर्ती की जाएगी। अग्निवीर एसएसआर के लिए 12वीं पास और एमआर के लिए 10वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। दोनों के लिए अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष तय की गई है। 23 वर्ष आयु सीमा सिर्फ इस वर्ष के लिए है, अगले साल से यह 21 वर्ष ही होगी।

योग्यता क्या चाहिए

मैथ्स व फिजिक्स के साथ 12वीं पास।

12वीं में केमिस्ट, बायोलॉजी या कंप्यूटर साइंस में से एक विषय होना जरूरी।

अग्निवीर एमआर में तीन कैटेगरी होगी- शेफ, स्टीवार्ड और हाईजिनिस्ट- 10वीं पास उम्र सीमा – साढ़े 17 साल से 23 वर्ष।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News