उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में बारिश के आसार

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में पर्वतीय इलाकों के साथ ही मैदानों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई जा रही है। आज राजधानी दून में करीब 10 बजे मौसम का मिजाज बदला है, दून में हल्की बूंदाबांदी हुआ तो वहीं आसमान में बादल छाए हुए है।

मौसम वैज्ञानिकों ने उत्तरकाशी, चमोली ,बागेश्वर, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में अगले चौबीस घंटे में हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है। ऐसा होता है तो मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि राजधानी दून में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:-https://parvatsankalpnews.com/5g-service-will-start-soon-in-uttarakhand/

यह भी देखें:-https://www.youtube.com/watch?v=o9Yth6iPHjQ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News