उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, 15 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

आज योगी सरकार की कैबिनेट बैठक हुई जिसमें कुल 15 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, यह बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई, नगर विकास विभाग बैठक में 12 प्रस्ताव पारित हुए है, अयोध्या की मां कामाख्या नगर पंचायत सहित चार नई नगर पंचायतों का गठन हुआ है। अब प्रदेश में कुल 756 निकाय हो गए हैं। बैठक में आठ निकाय की सीमा के विस्तार का भी निर्णय लिया गया है। अलीगढ़ नगर निगम का भी सीमा विस्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- https://parvatsankalpnews.com/uttarakhand-transport-department-employees-strike-banned-by-government/

बैठक में कीट रोग नियंत्रण के लिए योजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत 2022-23 से 2026-27 तक 192 करोड़ 57 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि योजना के तहत किसानों को अनुदान दिया जाएगा। इससे  41 लाख 42 हजार किसान लाभान्वित होंगे।  बैठक में 19 सितंबर से विधानमंडल सत्र शुरू करने का निर्णय लिया गया।

यह भी देखें:-https://parvatsankalpnews.com/the-land-laws-committee-has-made-23-recommendations-read-in-detail/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News