उत्तराखण्ड

बड़ी खबर :- बागेश्वर उपचुनाव में बीजेपी की हुई शानदार जीत, 2810 मतों से जीतीं पार्वती दास 

उत्तराखंड की अनुसूचित जाति आरक्षित विधानसभा सीट बागेश्वर के लिए मतगणना पूरी हो चुकी है। कैबिनेट मंत्री स्व. चंदन राम दास की पत्नी भाजपा प्रत्याशी पार्वती ने कांग्रेस के बसंत कुमार को 2810 मतों के अंतर से हरा दिया है। तीसरे नंबर पर मतदाताओं ने नोटा को रखा। समाजवादी पार्टी, उत्तराखंड क्रांति दल और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के उम्मीदवार हजार के अंक तक भी नही पहुंच सके।

 

पार्वती दास, भाजपा- 32192

बसंत कुमार, कांग्रेस – 29382

अर्जुन देव, यूकेडी – 840

भगवती प्रसाद, सपा – 619

भागवत कोहली, यूपीपी – 263

नोटा- 1214

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News