uttarakhandउत्तराखण्ड
भाजपा ने मैनिफेस्टो कमेटी का किया एलान, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को बनाया गया मैनिफेस्टो कमेटी का अध्यक्ष

भाजपा ने अपनी मैनिफेस्टो कमेटी का एलान कर दिया है। दिग्गज भाजपा नेता और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, निर्मला सीतारमण को इसका संयोजक और पीयूष गोयल को सह संयोजक बनाया गया है। भाजपा मैनिफेस्टो कमेटी में अध्यक्ष समेत 27 सदस्यों को शामिल किया गया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में यह समिति लोकसभा चुनाव के लिए अपने चुनावी वादों को लेकर विचार-विमर्श करेगी और उन्हें अमलीजामा पहनाएगी। इसके लिए समिति देश भर के लोगों से सुझाव मांगेगी। इस समिति के 27 सदस्यों में गुजरात, असम और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों को शामिल किया गया है। इसमें शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे को भी रखा गया है।




