अपराधउत्तराखण्ड

सहकारी समिति का सेवानिवृत्त सचिव गबन के आरोप में गिरफ्तार

विकासनगर: सहकारी समिति त्यूणी में वित्तीय अनियमितता कर 59 लाख 26 हजार 325 रुपये का गबन करने वाले रिटायर्ड सचिव को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आनंद सिंह ;सहायक विकास अधिकारी सहकारी विकासखंड सहसपुर ने थाना त्यूणी पर एक लिखित तहरीर दी थी। पुलिस को दी तहरीर में उन्‍होंने बताया था कि बहुउद्देश्यीय दीर्घाकार सहकारी समिति त्यूणी में सेवानिवृत्त सचिव सत्यप्रकाश ने साल 2013 से साल 2019 तक अपने कार्यकाल में वित्तीय अनियमितता करते हुए समिति त्यूणी में लाखों रुपयों का गबन किया है। बत बर्ष 20 नवंबर को उपरोक्त तहरीर के आधार थाना त्यूणी में आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।

उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी। इस दौरान पाया कि अभियुक्त सत्यप्रकाश ने त्यूणी समिति में सचिव रहते हुए वर्ष 2013 से वर्ष 2019 तक कुल 59 लाख 26 हजार 325 रुपये का गबन किया। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक टीम गठित की। पुलिस टीम ने आरोपित सत्यप्रकाश पुत्र स्व प्रेमचंद को उसके निवास स्थान सैनिक कालोनी गंगनहर हरिद्वार से गिरफ्तार किया। आरोपित को विकासनगर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News