उत्तराखण्डराष्ट्रीय

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2023-24 से जुड़ा बड़ा अपडेट, घटाया जा सकता है सिलेबस

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई, CBSE) शैक्षणिक सत्र 2023-24 से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है। रिपोर्टस की माने तो बोर्ड इस सत्र में अपने पाठ्यक्रम में कटौती कर सकता है। बताया जा रहा हैकि एनसीईआरटी और सीबीएसई बोर्ड के विशेषज्ञों की एक कमेटी ने नौवीं से 12वीं के छात्रों के पाठ्यक्रम में कटौती का खाका तैयार किया है। बोर्ड घटे हुए पाठ्यक्रम की जानकारी इस सप्ताह जारी कर सकता है।

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) से पढ़ाई करवाने वाले 22 राज्यों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए नौवीं से 12वीं के पाठ्यक्रम में विभिन्न विषयों से कई महत्वपूर्ण टॉपिक्स घटाए जा सकते हैं। इसमें इतिहास, भूगोल, अंग्रेजी और हिंदी सहित कई अन्य विषय रहेंगे, जिनमें कई महत्वपूर्ण पाठ व पाठ के अंदर के टापिक्स हटाए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि बोर्ड का ये फैसला 50 लाख से अधिक छात्रों के लिए महत्वपूर्ण होगा। इस घटे हुए पाठ्यक्रम का उन्हें फायदा मिलेगा और उन्हें वर्ष भर पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।

गौरतलब  है कि बीते वर्ष भी बोर्ड ने कई महत्वपूर्ण पाठ घटाए थे। इसमें 11वीं और 12वीं के राजनीति विज्ञान पाठ्यक्रम से गुटनिरपेक्ष आंदोलन, शीत युद्ध के युग, अफ्रीकी-एशियाई क्षेत्रों में इस्लामी साम्राज्यों के उदय, मुगल दरबारों का इतिहास और औद्योगिक क्रांति के अध्याय शामिल थे। वहीं, 10वीं के सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रम से खाद्य सुरक्षा पर एक अध्याय से कृषि पर वैश्वीकरण के प्रभाव व अन्य विषयों को हटा दिया गया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button