मनोरंजन

क्वीन 2′ को लेकर बड़ी घोषणा, विकास बहल ने सीक्वल की पुष्टि

विकास बहल द्वारा निर्देशित प्रसिद्ध फिल्मों में ‘चिल्लर पार्टी’, ‘क्वीन’, ‘सुपर 30’ और ‘शैतान’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इसी बीच कंगना रनौत अभिनीत फिल्म ‘क्वीन’ के सीक्वल की चर्चा लंबे समय से हो रही है। वहीं, अब खुद विकास बहल ने ‘क्वीन 2’ की पुष्टि कर दी है। साथ ही फिल्म के निर्माण पर बड़ा अपडेट साझा किया है। विकास बहल ने एक हालिया इंटरव्यू में अपनी आने वाली फिल्मों पर चर्चा करते हुए कहा कि वे पिछले कुछ समय से ‘क्वीन 2’ पर काम कर रहे हैं और आखिरकार उनके पास कुछ ठोस है। फिल्म निर्माता सीक्वल के बारे में विवरण का खुलासा नहीं कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने पुष्टि की है कि प्रोडक्शन शुरू हो गया है। ‘क्वीन’ के सीक्वल में भी कंगना रनौत मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

इसी बीच विकास ने साझा किया कि उनकी अगली फिल्म ‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’ की शूटिंग अब गोवा में हो रही है। जया बच्चन, सिद्धांत चतुर्वेदी और वामिका गब्बी अभिनीत इस फिल्म की कहानी एक मध्यम वर्गीय परिवार के इर्द-गिर्द घूमने वाली एक रोमांटिक-कॉमेडी है। बहल ने साझा किया कि वह इसे बनाने की प्रक्रिया का भरपूर आनंद ले रहे हैं। इसके अलावा, फिल्म निर्माता ने पुष्टि की कि ‘शैतान 2’ पर काम चल रहा है। बहल के पास एक एक्शन थ्रिलर भी है, और वह अलग-अलग जॉनर की फिल्में बनाने में रुचि रखते हैं।

बता दें कि फिल्म ‘क्वीन’ में शानदार अभिनय कर कंगना रणौत ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था। इस फिल्म के लिए अभिनेत्री को नेशनल अवार्ड से भी नवाजा गया था। कंगना ने फिल्म में रानी नाम की एक साधारण लड़की का किरदार निभाया था। उन्हें इस फिल्म के लिए काफी सराहना मिली थी। फिल्म में राजकुमार राव और लीजा हेडन भी मुख्य भूमिका मे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News