उत्तर प्रदेशउत्तराखण्ड

मसाल गांव के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, मां भगवती चंद्रबदनी मंदिर का शिलान्यास का दिया निमंत्रण

उत्तराखंड के मसाल गांव के ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की, यह ग्रामीण योगी आदित्यनाथ के जन्मभूमि से है, वहीं ग्रामीणों ने उन्हें साल गांव में मां भगवती चंद्रबदनी मंदिर के शिलान्यास करने का निमंत्रण दिया।

मसाल गांव में हुआ था सीएम योगी का जन्म

योगी आदित्यनाथ के पिता स्व. आनंद सिंह बिष्ट 70 के दशक में अपर यमुना वन प्रभाग के मसाल गांव क्षेत्र में वन दरोगा पद पर कार्यरत थे। वे माल गांव के पास वन विभाग की चौकी में सपरिवार रहते थे, इसी दौरान योगी आदित्यनाथ का जन्म हुआ था।

सीएम योगी ने की ग्रामीणों से भेंट
सीएम योगी ने की ग्रामीणों से भेंट

योगी आदित्यनाथ ने शिष्टमंडल से बड़ी उत्सुकता के साथ क्षेत्र के बारे में विस्तृत बातचीत की। उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा, सड़कों, स्वस्थ्य, पलायन व खेती बाड़ी विषय पर चर्चा कर जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को शिलान्यास कार्यक्रम में आने का भरोसा भी दिया

यह भी पढ़ें:-https://parvatsankalpnews.com/chief-minister-congratulated-the-people-of-the-state-in-garhwali-of-uttarakhands-folk-festival-egas-bagwal/

यह भी देखें:-https://www.facebook.com/parvatsankalpnews/posts/pfbid02XihLfopuxMJouN3acW3UoWVqUiVj77F9SmtTas3YQQSU8K26jUSvvcQ76gbJz2Csl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News