उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने कहा जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने से भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर में शांतिपूर्ण ढंग से हुई संपन्न

रायवाला:  बीते दिन रायवाला में भारतीय जनता पार्टी की आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यसमिति बैठक संपन्न हो गई है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने से पूरे देश में एक सुखद संदेश गया और कश्मीर में शांति स्थापित हुई है। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने से जो वातावरण बना है, उसका ही नतीजा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है।  आज कश्मीर में यदि राहुल यात्रा लेकर जा पाए तो इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए काम ही है कि धारा 370 समाप्त होने के बाद शांतिप्रिय माहौल में उनकी यात्रा संपन्न हो सके तो इसके लिए उन्हें प्रधानमंत्री मोदी  को बधाई देनी चाहिए।

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक

रायवाला में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया है। यही वजह है कि वह अनर्गल मुद्दों को राजनीति में ला रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सलाहकार जोशीमठ के मुद्दे पर सरकार को सुझाव दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता भारत जोड़ो यात्रा में जोशीमठ को अलग ढंग से प्रस्तुत कर राज्य की छवि को खराब कर रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News