उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बने भूपेन्द्र सिंह चौधरी

उत्तर प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का इंतजार खत्म हो गया है। भूपेन्द्र सिंह चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। भूपेन्द्र सिंह चौधरी वर्तमान में योगी मंत्रीमंडल में कैबिनेट मंत्री भी है और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नजदीकी नेता माने जाते है। इसके अलावा आरएसएस से भी प्रारंभ से जुड़े रहे है।

भूपेन्द्र सिंह चौधरी को प्रदेश का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से उनके समर्थकों में हर्ष है। यूपी कैबिनेट कैबिनेट में पंचायती राजमंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी को अचानक से दिल्ली से बुलावा आने के बाद से ही उनके भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने की संभावनाएं काफी प्रबल हो चली थी। भूपेन्द्र सिंह चौधरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीबियों में से एक हैं। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए उप्र खासकर पश्चिमी यूपी में जाट मतदाताओं को साधने के लिए भाजपा ने उनको प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News