राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर पुंछ में पाकिस्तान सेना की घुसपैठ की कोशिश, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां के पुंछ इलाके में पाकिस्तान सेना ने घुसपैठ करने की कोशिश की है। भारत की ओर से पड़ोसियों के इस दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। सूत्रों की मानें तो एक अप्रैल को कृष्णा घाटी इलाके में पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ की वजह से एक लैंड माइन में विस्फोट हुआ। इसके बाद पाकिस्तानी सेना की ओर से जबरदस्त गोलीबारी की गई। उनकी ओर से लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की ओर हालात पर काबू पाया। फिलहाल स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है।

पीआरओ रक्षा जम्मू के मुताबिक, 1 अप्रैल को पाकिस्तानी सेना की ओर से नियंत्रण रेखा पार कर घुसपैठ की गई। इस वजह से कृष्णा घाटी सेक्टर में एक माइन ब्लास्ट हुआ। इसके बाद पाकिस्तान सेना ने बिना उकसावे के गोलीबारी की और संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। हमारे सैनिकों ने नियंत्रित और संतुलित तरीके से प्रभावी ढंग से उनके नापाक इरादों को नाकाम कर दिया और उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और उस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। भारतीय सेना नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने के लिए 2021 के डीजीएसएमओ समझौते के सिद्धांतों को बनाए रखने के महत्व को दोहराती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News