उत्तराखण्ड

सिंगिंग गांव के पास सेना का हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश

अरुणाचल प्रदेश: आज सुबह अरुणाचल प्रदेश में बड़ा हादसा हो गया है। यहां के टूटिंग मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर सियांग जिले के सिंगिंग गांव के पास सेना का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रक्षा पीआरओ की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, जिस जगह पर यह हादसा हुआ है, वहां तक जाने के लिए सड़क मार्ग भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में बचाव अभियान चलाने में भी परेशानी आ रही है।

हालांकि, घटनास्थल पर बचाव दल को भेजा गया है। आगे के विवरण की प्रतीक्षा है। जानकारी के मुताबिक, सेना का एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर (ALH) सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर क्रैश हो गया। इससे पहले इसी साल पांच अक्तूबर को सेना का चीता हेलिकॉप्ट भी अरुणाचल प्रदेश में हादसे का शिकार हो गया था, इस हादसे में एक पायलट शहीद हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News