उत्तराखंड में HPV टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 84,707 किशोरियों को लगी वैक्सीन – Parvat Sankalp News

उत्तराखंड में HPV टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 84,707 किशोरियों को लगी वैक्सीन

उत्तराखंड में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए संचालित एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रयासों से प्रदेश में अब तक 84,707 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। निर्धारित संशोधित लक्ष्य 95 हजार के सापेक्ष यह 89.17 प्रतिशत उपलब्धि है। खास बात यह है कि प्रदेश के पांच जनपद अपने निर्धारित लक्ष्य से भी अधिक टीकाकरण कर चुके हैं।

पीएम मोदी ने 28 फरवरी को किया था अभियान का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 फरवरी 2026 को देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया था। इस अभियान का उद्देश्य किशोरियों को भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे से बचाव प्रदान करना है। इसके तहत 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी और 15 वर्ष से कम उम्र की पात्र किशोरियों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है।

95 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 89.17 प्रतिशत टीकाकरण

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में संशोधित लक्ष्य 95,000 के मुकाबले अब तक 84,707 किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है। इस तरह अभियान ने 89.17 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग शेष पात्र किशोरियों तक पहुंच बनाकर निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

पांच जिलों ने निर्धारित लक्ष्य को भी पीछे छोड़ा

एचपीवी टीकाकरण अभियान में प्रदेश के पांच जनपदों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि हासिल की है। इनमें पिथौरागढ़ 101.80 प्रतिशत के साथ सबसे आगे है। इसके अलावा चमोली में 101.39 प्रतिशत, उत्तरकाशी में 100.85 प्रतिशत, ऊधम सिंह नगर में 100.75 प्रतिशत और चम्पावत में 100.62 प्रतिशत टीकाकरण उपलब्धि दर्ज की गई है। इन जनपदों में निर्धारित लक्ष्य से अधिक किशोरियों का टीकाकरण होना अभियान की प्रभावी पहुंच और स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों को दर्शाता है। अन्य जिलों में भी पात्र किशोरियों को टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अभियान जारी है।

प्रदेशभर में आयोजित हुए 15,895 टीकाकरण सत्र

2 नवंबर 2026 तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में एक दिन में 43 टीकाकरण सत्र नियोजित किए गए थे, जिनमें से 31 सत्र आयोजित हुए। इन सत्रों के माध्यम से कुल 57 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। वहीं, अभियान की शुरुआत से अब तक प्रदेशभर में कुल 16,710 टीकाकरण सत्र नियोजित किए जा चुके हैं। इनमें से 15,895 सत्र सफलतापूर्वक आयोजित किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि अभियान के माध्यम से प्रत्येक पात्र किशोरी तक निःशुल्क टीकाकरण की सुविधा पहुंचाई जाए।

सर्वाइकल कैंसर से बचाव में अहम है HPV वैक्सीन

एचपीवी यानी ह्यूमन पैपिलोमावायरस संक्रमण सर्वाइकल कैंसर के प्रमुख कारणों में से एक है। एचपीवी वैक्सीन विशेष रूप से कैंसर से जुड़े प्रमुख वायरस प्रकारों एचपीवी-16 और एचपीवी-18 से बचाव में मदद करती है। निर्धारित आयु में टीकाकरण कराने से भविष्य में एचपीवी संक्रमण और इससे संबंधित सर्वाइकल कैंसर का जोखिम कम करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है।

अभिभावकों से बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराने की अपील

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी पात्र बेटियों को एचपीवी का निःशुल्क टीका अवश्य लगवाएं। इसके लिए नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क किया जा सकता है। निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार अभिभावकीय सहमति के साथ टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

किशोरियों का स्वस्थ भविष्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार किशोरियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और उन्हें गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। एचपीवी टीकाकरण अभियान सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान को उत्तराखंड में प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश के पांच जनपदों का निर्धारित लक्ष्य से आगे निकलना स्वास्थ्य विभाग के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से अपनी पात्र बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण अवश्य कराने की अपील करते हुए कहा कि इससे किशोरियों का भविष्य अधिक स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में मदद मिलेग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *