देहरादून में 20 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद – Parvat Sankalp News

देहरादून में 20 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून जिले के विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। मौसम विभाग, देहरादून की ओर से जिले में भारी वर्षा की संभावना जताए जाने के बाद प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है।

भारी बारिश के संभावित खतरे को देखते हुए 20 अगस्त 2026, गुरुवार को जनपद देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश सभी संबंधित विद्यालयों पर लागू होगा।

इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी 20 अगस्त को बंद रहेंगे। प्रशासन का यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है, ताकि खराब मौसम के दौरान विद्यार्थियों और छोटे बच्चों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी या जोखिम का सामना न करना पड़े।

मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर प्रशासन ने लोगों से भी सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बारिश प्रभावित या संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है। विशेष रूप से नदी-नालों, बरसाती गदेरों और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बता दें कि 20 अगस्त को घोषित अवकाश केवल एक दिन के लिए है। मौसम की स्थिति और प्रशासन की ओर से जारी होने वाले आगामी निर्देशों के आधार पर आगे का निर्णय लिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *