स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चंद्रिका देवी मंदिर  के पास तिरंगा यात्रा के दौरान दो पक्षों में हुई भिड़ंत – Parvat Sankalp News

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चंद्रिका देवी मंदिर  के पास तिरंगा यात्रा के दौरान दो पक्षों में हुई भिड़ंत

उत्तर प्रदेश :  आशियाना के बंगला बाजार इलाके में स्थित चंद्रिका देवी मंदिर के सामने सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा के दौरान दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने दोनों पक्षो को शांत करवाया। घटना के बाद से पुलिस बल मौके पर तैनात हैं।

पुलिस ने बताया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह के समय दो गुटों में बवाल हुआ था, जिसके बाद कुछ लोगों ने बाजार में आकर पत्थरबाजी कर दी। दोनों गुटों के लोगों के हाथों में पत्थर थे। एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि कुछ लोगों ने अचानक यहां पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। अभी भी माहौल तनावपूर्ण है। भारी पुलिस बल तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *